Tuesday

14-01-2025 Vol 19

गुजरात सरकार का सख्त फैसला, गोहत्या पर होगी उम्रकैद

एम4पीन्यूज़,गुजरात।

गुजरात सरकार गोहत्या को लेकर अब और सख्त हो गई है। गुजरात विधानसभा में शुक्रवार को गोहत्या संसोधन बिल पास किया गया, जिसमें गोरक्षा के लिए बेहद सख्त प्रावधान किए गए हैं।

गुजरात सरकार का सख्त फैसला, गोहत्या पर होगी उम्रकैद
गुजरात सरकार का सख्त फैसला, गोहत्या पर होगी उम्रकैद

अब गाय की हत्या करने पर उम्रकैद की सजा हो सकती है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने पूर्व में ही इसके संकेत दे दिए थे। रुपानी ने कहा था कि गोरक्षा के सभी प्रयास सरकार करेगी। उसी के तहत यह नया कानून लाया गया है। नए कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा। इस नए कानून के बाद से गोहत्या के दोषियों को उम्रकैद के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा। इसके साथ ही गोमांस ले जाने पर 7-10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है।

बता दें कि गुजरात में गोहत्या कानून पहले से ही मौजूद था। अब इस कानून को और सख्त बनाया गया है। कानून बनने से पहले पिछले सप्ताह ही राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश सरकार गो हत्या के कानूनों को और सख्त करने जा रही है। राज्य में इसी साल नवंबर में चुनाव हैं और इस कानून को बीजेपी के लिए चुनावी तैयारियों के तौर पर भी देखा जा रहा है।

पिछले साल ऊना में गो हत्या का शक होने पर कुछ लोगों ने दलितों की पिटाई कर दी थी। इसके बाद देश भर में इस घटना की काफी निंदा हुई थी। देश भर में कई जगहों पर इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था।

news

Truth says it all

Leave a Reply