Sunday

26-01-2025 Vol 19

आकांक्ष मर्डर केस : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी हरमेहताब गिरफ्तार

एम4पीन्यूज।चंडीगढ़ 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे आकांक्ष सेन के मर्डर केस में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी हरमेहताब उर्फ फरियाद को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बुधवार देर रात यह कामयाबी हाथ लगी। सूत्रों के मुताबिक हरमेहताब के किसी खास दोस्त की सूचना पर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उसे गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाया जा रहा है। बुधवार को डिस्ट्रिक कोर्ट ने फरियाद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब पुलिस फरियाद को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लेगी ताकि उसे हत्या से जुड़े राज उगलवा सके।

 

क्या था मामला :
याद रहे कि आकांश सेन की चंडीगढ़ में शुक्रवार को मौत हो गई थी। चंडीगढ़ में वीरवार को सेक्टर-9 में एक बीएमडब्ल्यू कार ने उनके सिर को कुचल दिया था। बताते हैं कि बीएमडब्ल्यू कार का टायर युवक के सिर पर से गुजरा था। इस घटना के बाद चालक फरार हो गया था। पुलिस में दर्ज शिकायत में परिजनों ने आकांक्ष सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाने की शिकायत दी है। आकांक्ष सेक्टर-9 में ही रहता था और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता है। रात को वह शेरा के पास ही रुका था। सुबह वह अपने अन्य दोस्तों के साथ शेरा के घर से अपने घर जा रहा था। घटना के वक्त उसका एक दोस्त भी मौके पर मौजूद था।

news

Truth says it all

Leave a Reply