200 रुपए के नोट से ‘भगवाकरण’ का आगाज

-मीडिया4पिलर की भविष्यवाणी हुई सच

एम4पीन्यूज|चंडीगढ़

आखिरकार मीडिया4पिलर ने जो कहा था, उसका अब आधिकारिक आगाज होने जा रहा है। जी हां, करंसी पर ‘केसरिया यानी भगवे’ रंग की छाप दिखेगी। मीडिया4पिलर ने 17 नवंबर 2016 को अपने वैब पोर्टल पर नोटबंदी के बाद 1000 रुपए के नोट को भगवे रंग यानी केसरिया रंग में रिलीज करने व बाद में इस फैसले को टालने का खुलासा करते हुए इसकी वजह भी बताई थी।

17 नवंबर 2016 को अपने वैब पोर्टल पर यह चलाई थी खबर

 

 

इस खबर को लेकर कई स्तर पर वाद-विवाद भी हुए लेकिन अब खुद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की प्रैस विज्ञप्ति ने स्पष्ट कर दिया है कि भगवे रंग का नोट बाजार में आने वाला है। यह अलग बात है कि इसका आगाज 1000 रुपए के नोट से नहीं बल्कि 200 रुपए के नोट से किया जा रहा है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वीरवार को प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 25 अगस्त 2017 को बैंक की तरफ से 200 रुपए का नोट जारी किया जाएगा। बैंक ने प्रैस विज्ञप्ति में 200 रुपए के नोट की छवि भी पेश की है। बेशक प्रैस विज्ञप्ति में 200 के नोट का मूल रंग चटख पीला बताया गया है लेकिन जिस करंसी की छवि दिखाई गई है, उसमें केसरिया रंग की झलक ज्यादा दिखाई देती है। रिजर्व बैंक की तरफ से कहा गया है कि यह नोट भारतीय संस्कृति की झलक को प्रस्तुत करेगा क्योंकि इसपर सांची स्तूप की छवि दिखाई देगी।

Leave a Comment

Apr 09, 2026 06:46 AM IST
Ad