गोवा में बाल बाल बचे यात्री ,JET AIRWAYS ने ली 360 डिग्री स्पिन

एम4पीन्यूज़

आज गोवा के डाबोलिम एअरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया| एअरपोर्ट पर मुंबई के लिए उड़ान भरने  के लिए जब सुबह 4 बजके  40  मिनट पर उड़ने वाली विमान संख्या  9W 2374 ने उड़ान भरना शुरू किया, तो वो रनवे पर फिसल गया| हालाकिं यात्री  बाल बाल बच गए, कुछ यात्रियों को हलकी चोटें आ गयीं | यह विमान दुबई से आया था और गोवा से मुंबई की तरफ रवाना होने वाला था|

विमान पर कुल  154 लोग और 7 क्रू मेमबर सवार थे जिनमें से 15 यात्रियों को चोट आई है | विमान फिसलते ही यात्रियों को एक जोर का झटका लगा जिससे सारे यात्री काफी डर गए| यात्रियों का कहना था की जब हादसा हुआ , विमान के अन्दर की लाइट जलने बुझने लगी और उन्होंने ने आग देखि जिससे यात्री और घबरा गए|  हादसे के करीब 20-25 मिनट तक उनके विमान के पास कोई भी मदद नहीं आई और जब उनको विमान से निकला जा रहा था तब विमान आगे की तरफ काफी झुका हुआ था| हादसे के बाद यात्रियों को स्त्रेअचेर पर ले जाते हुए दृश्य सामने आये|

जेट एयरवेज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की  “गोवा से मुंबई जा रहा जेट एयरवेज का प्लेन 9W 2374 गोवा के डेबोलिम एयरपोर्ट पर फिसल गया। प्लेन खाली करवाने के दौरान कुछ यात्रियों को चोट आई हैं, जिसके बाद उन्‍हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया।“

इस घटना के बाद बाकी सारी उड़ानों को रद्द कर दिया गया और 12:30 बजे दोपहर तक एअरपोर्ट बंद कर दिया गया है | चोटिलों को पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया है|

इस हादसे पर जेट एयरवेज ने यह भी बयान दिया की यात्रियों के लिए यात्रा के लिए दुसरे प्रबंध किये गए हैं ताकि उन्हें असुविधा न हो |

DGCA(Directorate General of Civil Aviation)  ने सुबह 7 बजे के करीब ही घटना की तह तक पहुचने के लिए जांच शुरू कर दी |

Leave a Comment

Mar 19, 2026 01:34 PM IST
Ad