Share it

एम4पीन्यूज। 

आज ‘नेशनल वोटर्स डे’ है। आज का दिन हर भारतवासी के लिए बेहद ख़ास है क्योंकि यह हमें हमारे अधिकारों से परिचित करवाता है। ये एक ऐसा अधिकार है जिसके दम पर बड़ा-से बड़ा नेता हमारे सामने झुकने को तैयार हो जाता है। हालांकि इसकी ज़रुरत ही नहीं होनी चाहिए कि हमारे कैंडिडेट को एक दिन के लिए हमारे आगे-पीछे घूमना पड़े। लेकिन इस देश में ऐसा ही होता है।

 

वह नेता आमतौर पर अगले पांच सालों तक अपनी शक्ल नहीं दिखाता है। इस लोकतंत्र की जो नींव है वो हम ही लोग हैं। ये देश की जनता द्वारा इस देश के लिए ही तैयार किया जाता है और इस ढांचे में अलग-अलग संस्थान बड़ी शिद्दत से अपना काम करते हुए नज़र आते हैं।

 

हमारा इलेक्शन कमीशन बहुत मेहनत और निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाता है। हां हम में से कुछ लोग ही अपने निजी स्वार्थ के लिए सही-गलत के पैमाने से आगे बढ़ जाते हैं। आपको पता है कि इस देश के लिए उसका एक-एक वोटर बहुत मायने रखता है। इस बात की पुष्टि इस बात से हो जाती है कि भारत के दूर-दराज़ इलाकों में भी चुनाव आयोग उसी तरह से चुनाव प्रक्रिया को अंजाम देता है जैसे भारत की राजधानी एवं अन्य बड़े शहरों में।

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़ अरुणाचल ईस्ट पार्लियामेंट्री कॉनस्टीट्युएनसी के मिआओ असेंबली में आने वाले धर्मपुर के पोलिंग स्टेशन-29 में केवल एक व्यक्ति वोट डालने आता है और उसके लिए चुनाव आयोग उसी तरह से तैयारी करता है जैसे किसी बड़े शहर के लिए।

 

इस बात से शायद आपको अंदाज़ा हो गया होगा कि इस देश के लिए आप और हम कितना मायने रखते हैं। हमारा एक वोट इस देश की दिशा और दशा तय करता है। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे मानव श्रंखलाएं बनाकर हमें वोट देने जाने के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते हैं।


Share it

By news

Truth says it all

Leave a Reply