पति को लगी पोर्न फिल्मों की आदत तो पत्नी पहुंची Supreme Court

एम4पीन्यूज। 

मुंबई की एक महिला अपने पति की आदतों से इतना परेशान आ गई कि उसने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया. दरअसल इस महिला के पति को पॉर्न देखने की इस कदर लत है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी पर भी असर पड़ रहा है. 55 साल के पति की इस लत से परेशान आकर महिला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई और पॉर्न साइटों पर बैन की मांग की.

 

महिला ने अपनी याचिका में दलील दी है कि अगर इस उम्र में उनके पढ़े-लिखे पति पॉर्न के आगे मजबूर हैं तो नौजवानों की स्थिति इससे भी ज्यादा बिगड़ सकती है.

 

याचिका में क्या कहा?
महिला ने सुप्रीम कोर्ट को दी अपनी याचिका में लिखा- मेरे पति को पॉर्न की लत काफी देर से लगी और वह इन दिनों अपना ज्यादा वक्त पॉर्न देखने में गुजारते हैं जो इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध है. पॉर्न की वजह से मेरे पति का दिमाग दूषित हो गया है और हमारी शादीशुदा जिंदगी खराब हो गई है.’

 

पॉर्न की वजह से बिगड़े रिश्ते
महिला ने कहा कि 30 सालों से उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी लेकिन जबसे उनके पति ने पॉर्न देखना शुरू किया उनकी निजी जिंदगी पर इसका बुरा असर पड़ने लगा. महिला ने बताया कि वह और उनके बच्चे पति की इस लत की वजह से परेशनी झेल रहे हैं.

Leave a Comment

Apr 09, 2026 10:32 AM IST
Ad