जा रहे थे गुरूद्वारे, तभी चलने लगी गोलियां और मिली मौत

 

एम4पीन्यूज|चंडीगढ़

चंडीगढ़ सेक्टर 38 वेस्ट के गुरूद्वारे के बाहर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब कार सवार तीन लोगो ने संगत के साथ गुरूद्वारे में जा रहे होशियारपुर के खुर्दा गांव के सरपंच पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने सरपंच सतनाम सिंह पर गोलियां दागी और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सतनाम सिघ को पीजीआई पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जा रहे थे गुरूद्वारे, तभी चलने लगी गोलियां और मिली मौत
जा रहे थे गुरूद्वारे, तभी चलने लगी गोलियां और मिली मौत

जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले का नाम चरण सिंह है। शुरूआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। जिस वजह से इस खुनी खेल को अंजाम दिया गया।

Leave a Comment

Oct 14, 2026 06:23 AM IST
Ad