Friday

25-04-2025 Vol 19

अगले महीने चंडीगढ़ में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ट्रायल के लिए उतरेंगी सड़कों पर

एम4पीन्यूज,चंडीगढ़| 

चंडीगढ़ की सड़कों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती हुई नज़र आएंगी। टाटा और अशोक लेयलैंड कंपनियां अपनी एक-एक बस अगले महीने चंडीगढ़ भेजेंगी। बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक बसें मई के महीने में ट्रायल के लिए शहर की सड़कों पर उतरेंगी। दिल्ली, मनाली और बेंगलुरु के बाद अब चंडीगढ़ में अगर इन बसों का ट्रायल सफल रहता है तो जल्द ही ये बसें शहर की सड़कों की रौनक बनेंगी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के प्रोजेक्ट के तहत दो कंपनियां ट्रायल के तौर पर बसें चलाने के लिए तैयार हो गई हैं।

ग्रीन रूट बनाए जाएंगे :
टाटा और अशोक लेयलैंड कंपनियां अपनी एक-एक बस अगले महीने चंडीगढ़ भेजेंगी। इन बसों के लिए शहर में ग्रीन रूट बनाए जाएंगे जहां इन बसों को एक महीने के लिए ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का कहना है कि ट्रायल से ये पता लग जाएगा कि इलेक्ट्रिक बसों का कंसेप्ट चंडीगढ़ में कितना सफल है। अगर ये प्रोजेक्ट सफल रहा तो और बसें भी खरीदी जाएंगी।

शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने पिछले साल प्रोजेक्ट बनाया था जिसे प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने मंजूरी भी दे दी थी। फिर प्रशासन ने ऐसी बसें प्रोवाइड करवाने वाली कंपनियों को प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया। आठ कंपनियां शहर में इलेक्ट्रिक बसें प्रोवाइड करवाने के लिए तैयार थीं, लेकिन प्रशासन ने इन्हें ट्रायल के लिए बस प्रोवाइड करने का अॉप्शन दिया था।

news

Truth says it all

Leave a Reply